बाढ़- छेड़खानी का मामला दर्ज कराया तो घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,और मारपीट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

8-10 की संख्या में अपराधियों ने घर पर पांच राउंड की फायरिंग, दो दिन पहले छेड़खानी का मामला हुआ था दर्ज।

:- बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के गोसाईमठ मोहल्ले में 8-10 की संख्या में आए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और एक युवक के साथ मारपीट की,फायरिंग की घटना को अंजाम देते हुए सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ हैं। मारपीट में एक युवक घायल हुआ है।
घायल मनीष कुमार ने बताया कि मेरी बहन के साथ मोहल्ले के 4-5 लोगों के द्वारा छेड़खानी की जाती थी। जिसको लेकर बाढ़ थाने में 2 दिन पहले प्राथमिक की दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त और उनके सहयोगी प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आज घर पर आकर गाली गलौज करते हुए फायरिंग की और मारपीट की। मनचलों ने प्राथमिकी वापस लेने की धमकी भी दी । फायरिंग के वक्त तीन महिला और दो पुरुष घर में मौजूद थे।
बाढ़ थाना के एसआई संजीत महाराज ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा दो दिन पहले छेड़खानी का आवेदन दिया गया था। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पीड़िता के घर पर फायरिंग की गई है। चार की पहचान की गई है और अन्य की पहचान की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट- मनीष कुमार, घायल युवक
संजीत महाराज, एसआई, बाढ़ थाना

Join us on:

Leave a Comment