जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, नेताओं ने पटना में लगाए सीएम नीतीश को भारत रत्न देने के पोस्टर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

: पटना से आ रही बड़ी खबर, जहाँ जनता दल (यूनाइटेड) की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, इस बैठक से पहले पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग वाले पोस्टर भी लगे हैं, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

: जनता दल (यूनाइटेड) की राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो गई। बैठक में मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस बैठक को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक से पहले पटना के कई चौक-चौराहों पर एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें जदयू नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ जदयू के कई बड़े नेताओं की तस्वीरें भी शामिल हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “बिहार के विकास पुरुष, प्रख्यात समाजवादी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को भारत रत्न दिया जाए।” यह पोस्टर जदयू नेता छोटू सिंह द्वारा लगवाया गया है।

अब सभी की नजर इस पर है कि इस पोस्टर के जरिए बिहार की राजनीति में क्या मोड़ आता है, और जदयू के बड़े नेता इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Join us on:

Leave a Comment