बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आ रहे समाजसेवी, राहत सामग्री का किया गया वितरण!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यनंद आर्य

सीतामढ़ी
जिले के कई प्रखंडों में बांध टूटने के कारण बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। युवा समाज सेवी जितेश झा के नेतृत्व में परशुराम सेना के सदस्यों द्वारा रुन्नीसैदपुर प्रखंड के तिलक ताजपुर और बेलसंड प्रखंड के मधकौल में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान समाजसेवी जितेश झा ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच सत्तू, चूड़ा, मूढ़ी, मिठ्ठा, डालबुट, बिस्कुट, पेय जल, मोमबत्ती, माचिस, प्लास्टिक और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। जितेश झा ने बताया कि जिले में कही भी किसी को उनके मदद की जरूरत हो, तो वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते है। बतादे की सीतामढ़ी इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। जिले का दो प्रखंड पूरी तरह से डूब चुका है। सबसे बुरा हाल बेलसंड प्रखंड का है। इसके अलावा रुन्नीसैदपुर का पश्चिमी इलाका पूरी तरह परेशान है। जिसमे सबसे बड़ा संकट बाढ़ पीड़ितों के लिए भूख और राशन के लिए है। ऐसे में युवा समाजसेवी की ये पहल लोगो में जिंदादिली की आस जगा रही है। कार्यक्रम में परशुराम सेना के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, कुश मिश्रा, प्रभात मिश्रा, सुभाष मिश्रा, रामबाबू कुमार, लोकेश कुमार और कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment