स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को किया जा रहा भ्रमित, डीएम तनय सुल्तानियां बोले अफवाहों से बचें!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच जो गलत बातें फैली हुई है उसको लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
ने समाहरणालय में प्रेसवार्ता किया, इसमें स्मार्ट मीटर के लाभ के बारे में बताया गया, जबकि लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर कई झूठी बातें फैली हुई है, स्मार्ट मीटर लगने से कोई ज्यादा बिल नहीं आता है, स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच जो भ्रांति है वो गलत है, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को ऑनलाइन रिचार्ज के तहत प्रोत्साहन राशि मिलती है, भोजपुर जिले में लाखों बिजली उपभोक्ता है, वही स्मार्ट मीटर से हो रही समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा,। वही अब स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा

Join us on:

Leave a Comment