मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई नवरात्रि पूजा!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!

आरा। शारदीय नवरात्र की शुरुआत गुरुवार से शुरू हो गई है। मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ सभी श्रद्धालु पूजन कार्य में लग गए है। वहीं शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। पहली बार डॉक्टर ईशा गली के समीप संकट मोचन क्लब के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा रखी जायेगी। जिसे लेकर पंडाल समिति के सहयोगी बड़े बादशाह ने बताया कि पंडाल और मूर्ति में लगभग साढ़े सात लाख तक लागत का अंदाजा लगाया गया है। यहां खुद से कुछ नया क्रिएट कर पंडाल बनाया जायेगा। लाइट की व्यवस्था पकड़ी मोड़ से लेकर जज मोड़ तक की गई है। ताकि पंडाल आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी ना पड़ें। पंडाल को 45 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। पंडाल समिति के अध्यक्ष अनिकेत राज ने बताया कि पिछले दो सालों से हमलोग दुर्जा पूजा रखने का सोच रहे थे। लेकिन किसी कारण से नहीं हो पा रहा था। सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार संकट मोचन क्लब के द्वारा सामूहिक बैठक दो महीना पहले किया गया था, जिसमें यह फैसला लिया गया कि इस बार कई जगहों पर मां का पंडाल या पूजा किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद हम सभी ने सोचा क्यों न हम लोगों को ही दुर्गा पूजा रखा जाना चाहिए। सदस्य रजत सिंह ने बताया कि काफी दिन तक सोचा आखिर पंडाल कैसा होना चाहिए। जिसके बाद अलग-अलग थीम के तहत पंडाल बनाने का फैसला हुआ। अब पंडाल का अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी कारीगर बंगला के रहने वाले है। जो पंडाल के अंतिम चरण तक पहुंच गए है। कोषाध्यक्ष भोला कुमार ने बताया कि यहां के पूजन पंडालों में श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ देवी के दर्शन के लिए उमड़ती है। इसलिए सुरक्षा को लेकर समिति के सदस्यों को तैनात रखा जायेगा। ताकि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो। संकट मोचन क्लब मां दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों में उपाध्यक्ष रोहन सिन्हा, महासचिव सुनील कुमार के साथ शिवम, अमरनाथ, राजकुमार मंटू, विकाश कुमार, प्रकाश, विष्णु, राहुल समेत अन्य सदस्य मौजूद है।

Join us on:

Leave a Comment