आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई गीधा थाना अंतर्गत फोरलेन (एनएच-922) पर संचालित होने वाले चार धर्मकांटा के संचालकों एवं प्रबंधकों के विरुद्ध फोरलेन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने, दूसरे के जीवन को संकट में डालने, लोक मार्ग को क्षति पहुचाने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर बड़ी कारवाई की गई, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर गीधा थाना अंतर्गत फोरलेन NH-922 पर संचालित होने वाले धर्मकांटा 1. जय माता दी धर्मकांटा 2. सुरज धर्मकांटा 3. बाबा धर्मकांटा एवं 4. खुशी धर्मकांटा के संचालक एवं प्रबंधकों के विरुद्ध फोरलेन पर अवैध तरीके से बड़ी वाहनो को सड़क पर लगाकर अतिक्रमण एवं जाम करने, मुख्य सड़क पर बालू एवं अन्य पदार्थ फैलाकर दूसरे के जीवन को संकट में डालने, लोक मार्ग को क्षति पहुचाने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर गीधा थाना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए, इन सभी संचालकों एवं प्रबंधकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कारवाई की जा रही है




