डीलर ने खराब खाद्यान्न का खुलासा : अधिकारियों ने पल्ला झाड़ा!

SHARE:

रिपोर्ट- आशीष कुमार

गरीबों के थाली में सड़े अनाज पहुंचाने का प्रयास

बिहारशरीफ : जन वितरण प्रणाली में एक बार फिर घोटाले का मामला सामने आया है। स्थानीय डीलर द्वारा सड़े हुए अनाज की शिकायत के बाद यह मामला प्रकाश में आया है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरगावां पंचायत की जन वितरण प्रणाली विक्रेता स्वीटी क्रांति ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बिहारशरीफ, नालंदा को एक पत्र लिखकर इस मामले को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने 12 सितंबर को प्राप्त आवंटन में आठ बोरा जेई-चावल और कुछ बोरे सड़े हुए गेहूं शामिल थे, जो खाने योग्य नहीं हैं। स्वीटी क्रांति ने अपने पत्र में लिखा, मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि कृपया मेरे खराब अनाज को बदलने की व्यवस्था करें ताकि वितरण सुचारू रूप से हो सके।
वहीं जब इस मामले में एजीएम प्रबंधन चांदनी कुमारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा की डीलरों को अपने पास आने वाले खाद्यान्न की जांच करनी चाहिए। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि 500 बोरी खाद्यान्न की जांच कैसे संभव है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। डीलर का कहना है कि जब 1 अक्टूबर को वितरण शुरू हुआ, तब उन्हें खाद्यान्न की खराब गुणवत्ता का पता चला। जब उन्होंने इस बारे में एजीएम प्रबंधन से बात की, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यह मामला सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है। यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और गरीब लोगों तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment