महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का माल्यार्पण, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मोदी-शाह पर साधा निशाना


पटना में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई नेताओं ने भाग लिया और महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, राम रहीम को पैरोल मिलने और देश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अखिलेश सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आइए जानते हैं विस्तार से।
पटना में कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राम रहीम को पैरोल दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश सिंह ने कहा, “किसी को पैरोल दिलवाने का काम मोदी जी और अमित शाह जी कर रहे हैं। देश में अब बदलाव का समय आ गया है, और कांग्रेस का वहां (हरियाणा) दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने वाली है। भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हारकर बाहर हो जाएगी।”

अखिलेश सिंह ने जन सुराज पार्टी की लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “पार्टी चलाने का अधिकार सभी को है, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू होगी।”

सीता रमैया के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि इस मामले में ईडी का कोई ठोस आधार नहीं है। “दूर-दूर तक इसमें मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। सारे कागजात पारदर्शी तरीके से सीबीआई को दिए गए हैं।”

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल अभियान पर अखिलेश सिंह ने कहा, “हमारा संकल्प है कि स्मार्ट मीटर नहीं लगने देना है। यह लोगों को ठगने की साजिश है, और सरकार बड़े उद्योगपतियों के दबाव में काम कर रही है। नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर चल रहे हैं। बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”

बाढ़ से निपटने के सरकार के दावों पर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से बाढ़ से निजात दिलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन आज भी आधा बिहार बाढ़ की चपेट में है। सरकार की कोई ठोस योजना नहीं है और बिहार के लोग भगवान भरोसे चल रहे हैं।”

अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव की तैयारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment