गांधी जयंती पर जिला जज ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में गांधी जयंती के अवसर पर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में जिला जज अनामिका टी ने स्वच्छता अभियान चलाकर न्यायालय परिसर में अपने हाथों से सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का कार्य किया। वहीं जिला जज ने अपने संदेश में कहा है कि गांधी जी के कई सारे उद्देश्यों को हमलोग ने अभी तक पूरा नहीं किया है। स्वच्छ विचार स्वच्छ वातावरण से एक स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। हम हर वर्ष एक कदम इन्हीं विचारों के बदौलत आगे बढ़ते हैं। हमें चाहिए कि अपने घर की ही नहीं आसपास की भी साफ सफाई करें। नालों में कचरा ना डालें जिससे नाला जाम हो जाए और जल जमाव की समस्या हो जाए। समाज में स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छ जीवन जीने के लिए लोगों को चाहिए स्वच्छता को लेकर हमेशा ध्यान रखें।

बाइट– अनामिका टी जिला जज मधुबनी व्यवहार न्यायालय

Join us on:

Leave a Comment