प्याज के बढ़ते दाम के बीच सरकार ने रियायती दर पर आम लोगों को प्याज़ उपलब्ध कराना किया शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

बिहार के सब्ज़ी मंडी में प्याज के बढ़ते हुए दाम को देखकर सरकार ने रियायती दर पर आम लोगों को ब्याज उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज आरा में एन सी सी एफ के द्वारा भोजपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 35 रुपये किलो प्याज आम लोगों तक उपलब्ध कराने का काम शुरू किया गया है। एनसीएफ के शाखा प्रबंधक ने आज आरा में हरी झंडी दिखाकर पांच प्याज के रथ को रवाना किया और आर के 45 वार्ड में जगह बदल बदल कर 35 रुपये किलो की दर से लोगों को प्याज उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है ।दरअसल सब्जी के मंडी में प्याज का दाम आज कल आसमान छु रहा है ईसी को देखकर सरकार ने एन सी सी एफ के माध्यम से आम लोगों को 35 रुपये किलो के दर से प्याज उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सब्जी मंडी में प्याज का दर सामान्य नहीं हो जाता। रथ रवाना करते ही आम लोग प्याज खरीदने के लिए स्टॉल पर पहुंचने लगे हैं, इस अभियान में हर एक नागरिक को 2 किलो प्याज 35 रुपये के दर से उपलब्ध कराया जाएगा।
 बाईट/-विजय कुमार सिंह(शाखा प्रबंधक एन सी सी एफ पटना)
 बाईट/-प्रवीण कुमार सिंह(वितरक एन सी सी एफ भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें