सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना में महानिरीक्षक के पद पर नैयर हसनैन खान ने कार्यभार संभाला!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना


सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना में महानिरीक्षक के पद पर नैयर हसनैन खान ने कार्यभार संभाला
**

पटना:30.9.2024

सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,पटना में महानिरीक्षक के पद पर ​​नैयर हसनैन खान (भारतीय पुलिस सेवा) ने सोमवार (30.09.2024) को पर अपना कार्यभार संभाला I
श्री नैयर हसनैन खान, भारतीय पुलिस सेवा में 1996 बैच के अधिकारी हैं I इन्होंने पंकज कुमार दाराद, भा.पु.से. के स्थान पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है I
​​इस अवसर पर नैयर हसनैन खान को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना द्वारा कर्पूरी ठाकुर सदन के कार्यालय परिसर पटना में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।मौक़े पर कुमार चन्द्र विक्रम, उप-महानिरीक्षक, सीमांत पटना द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया I इसके उपरांत उन्हें सीमांत मुख्यालय पटना के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी गयी I
**
संकु

Leave a Comment

और पढ़ें