रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक ने वृद्ध को मारी ठोकर इलाज के दौरान घायल ने तोरा दम
– मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौनी गांव के नजदीक जयनगर उमगांव मुख्य सड़क पर तीन पहिया वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार को वृद्ध जयनगर से अपने घर सिसौनी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वृद्ध को नशे के हालात में तीन पहिया वाहन चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिस से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में परिजनों ने वृद्ध को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव का जीवछ सिंह (60) वर्ष के रूप में किया गया है। रविवार की सुबह परिजन दरभंगा से शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मृतक के परिजन द्वारा दिया गया। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में एसआई कंचन कुमार सिंह, सुशील कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मौत के कारण का तहकीकात करने लगा। पुलिस ने परिजन से घटना की सारी जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस बाबत अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि हरलाखी थाना क्षेत्र के मांगपट्टी का नंद किशोर यादव के विरुद्ध चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में चालक के होने से तीन पहिया मोटर गाड़ी के ठोकर से घटना हुई है। जिसको लेकर वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना को लेकर परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।