अभी तक नहीं सौंपा है सात निश्चय योजना का रिपोर्ट , आखिरकार पंचायत में क्या रह गई खामियां!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

दर्जनों युवा हुए एकजुट , कार्यों में अनियमितता पर उठाए सवाल!

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत वार्ड 4 ,5 ,6 मे सात निश्चय योजना के तहत सरकार के द्वारा नल जल योजना का लाभ हर घर तक पहुंच चुका है लेकिन मुख्य प्रतिनिधि के तौर पर जो कार्य किया गया है उनका लिस्ट अभी तक अंचल अधिकारी के पास नहीं पहुंचा है इस पर अब सवाल उठता है कि आखिरकार मुखिया साहब लिस्ट देने में कोताही क्यों बरत रहे हैं, इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं खामियां हैं! अंचल अधिकारी ने बताया कि मुखिया लिस्ट देने को लेकर डेट पर डेट ले रहे हैं लेकिन अंचल कार्यालय में अभी तक लिस्ट जमा नहीं की गई है , जब इस संदर्भ में मीडिया कर्मी के द्वारा अंचल अधिकारी पर सवाल किया गया तो आग बबूला होते ही मुखिया प्रतिनिधि को सीधे फोन लगा दिया आनन-फानन में मुखिया साहब ने एक सप्ताह के अंदर देने की बात कही है लेकिन देखने वाली बात यही होगी की मुखिया जी कब तक अपना रिपोर्ट सौंपेंगे…

ग्रामीण हुए एकजुट ……

पीरपैंती के दर्जनों युवाओं वह बुद्धिजीवियों ने सड़क पर एकजुट होकर सात निश्चय योजना के तहत चल रहे कार्यों को अनियमितता बताया और मुखिया प्रतिनिधि पर कोताही बरतने का आरोप लगाया ,

कहते हैं अंचल अधिकारी :-

अंचल अधिकारी ने बताया कि जब से वह प्रभार लिए हैं तब से वैश्विक महामारी कोरोना में मास्क व सैनिटाइजर का छिड़काव के साथ साथ सरकार के निर्देश व गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने क्षेत्र में कार्य करवा रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार मुखिया प्रतिनिधि कार्यों का रिपोर्ट अंचल कार्यालय में क्यों नहीं सौंपा है , अंचल अधिकारी के द्वारा टेलीफोन पर संपर्क करने पर मुखिया ने एक सप्ताह का समय लिया है, एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सौंप देंगे|

Join us on:

Leave a Comment