रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में तथा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय भगत के संचालन में सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से किया गया संयुक्त मोर्चा कार्यशाला आयोजित।कार्यशाला के मुख्य अतिथि अतिथी अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल एवं पार्टी के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रविशंकर प्रसाद, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर, जिला सदस्यता प्रभारी सह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना, पार्टी के जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूनम मलिक, अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन शम्स अंसारी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश पासवान, सदस्यता शाह प्रभारी जिला सह उपाध्यक्ष राधा देवी, लोकसभा संयोजक एवं सदस्यता सह प्रभारी प्रशांत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान एवं महिला नेता सह पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर किरण झा ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप जलाकर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया। इस के बाद आगत अतिथियों का पाग दुपट्टा एवं माला से सम्मान किया गया। इस के साथ ही बक्ताओ ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को गति देने पर बल दिया गया। आगे बक्ताओ ने बताया कि सभी बूथों पर 200 नए सदस्य बनना है। इस मौके पर सभी मोर्चा ने अपने-अपने मोर्चा के तरफ से सदस्यता का टारगेट लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा अधिक से अधिक लोगों को घर-घर जाकर सदस्य बनना है। अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने उपस्थित सभी पदाधिकारी के साथ-साथ अति पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी को विशेष रूप से सदस्यता अभियान में लगने का आग्रह किया।
कार्यालय में आए हुए सभी आगत अतिथियों के साथ-साथ सभी मोर्चा के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि जिस प्रकार अन्य कार्यक्रमों में मधुबनी पूरे बिहार प्रदेश में अपना महत्व बनाने का काम करता रहा है। उसी प्रकार सदस्यता अभियान में भी मधुबनी जिला एक नंबर पर हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी सभी मोर्चा अपनी पूरी शक्ति लगाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर अपना पूरा योगदान देंगे। बैठक में आईटी सेल जिला संयोजक एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, जिला मिडिया प्रभारी मनोज मुन्ना, मुकेश कुशवाहा, अति पिछड़ा मोर्चा नेता श्रवण कुमार शाह, महिला मोर्चा के महामंत्री प्रतिमा रंजन, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सचिन मिश्र, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, सभी मोर्चा के मंडलों के अध्यक्ष, सभी मोर्चा के द्वारा बनाए गए सदस्यता प्रभारी, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।