प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर में भाकपा माले के द्वारा हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जयनगर के वादा खिलाफी के विरोध में अनिश्चितकालीन दिन-रात सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय जयनगर के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन प्रखंड सचिव भूषण सिंह के नेतृत्व में 21 सूत्री मांगों के साथ सुरू किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सदन में रखकर 95 लाख लोगों को गरीब बताते हुए लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा बिहार सरकार ने की थी। इसके लिए अधिकतम 72 हजार रूपए का आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन अंचल कार्यालय इसे बनाने को तैयार नहीं है। तो दुसरी ओर गरीबों को बसेरा योजना – 2 के तहत भूमिहीन परिवारों को बसाने के बदले बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही झोपड़ी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और वर्षों पूर्व सैकड़ों भूमिहीनों व महादलित परिवारों को भू-हदबंदी योजना के तहत भूमि की दी गई पर्चा बाली भूमि पर दखल कब्जा दिलाने में प्रशासन नाकाम रहा है। जिसके कारण अबैध भूस्वामीयों व भू-माफियाओं तथा प्रसाशन के गठजोड़ से पर्चा वाली भूमि पर अवैध निर्माण के साथ साथ खरीद बिक्री जारी है। वही वर्षों से भूमि पर वसे भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने के बदले प्रसाशन के द्वारा भूमिहीन परिवारों को पड़तारीत किया जा रहा है। बिजली विभाग के द्वारा जबरन उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है,बढ़ रहे महगाई वेरोजगारी के कारण महिला समूहों के द्वारा परिवारों को व्यवस्थित करने के लिए कर्ज विभिन्न बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से लेने पर मजबूर है। लेकिन कर्ज नहीं चुकाने पर जबरन कर्ज वसूली किया जा रही है। जिसके कारण महिलाएं आत्महत्या के साथ साथ दर्जनों परिवार घर वार छोड़ कर अन्य जगह पलायन कर गया हैं। क्षेत्र में पुलिस के लापरवाही के कारण अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए भाकपा-माले जयनगर के द्वारा लगातार जनांदोलन के माध्यम से 9 मार्च 2024 को अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर के समक्ष प्रदर्शन व 18-19 जून 2024 को कोरहिया में अनशन और 9 अगस्त 2024 को प्रखंड सह अंचल कार्यालय जयनगर के समक्ष प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र समर्पित करने के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा स्थानीय स्तर पर समाधान होने वाली मांगें पर बहुत जल्द ही उचित समाधान करने का आश्वाशन कई बार दिया गया था, लेकिन एक माह के करीब वित जाने के बावजूद समाधान नही किए जाने का भाकपा-माले तीव्र निंदा करती है। वही बाध्य होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के वादाखिलाफी के विरोध में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष घेरा डालो –डेरा डालो आन्दोलन के माध्यम से निम्नलिखित 21 सूत्री मांगो को रखा है। जब तक सभी मांगों पर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन विचार नहीं करती है। भाकपा माले का अंदोलन अनवरत जारी रहेगा। आंदोलन में मुख्य तौर पर मुस्तफा, तस्लीम, नरेश ठाकुर, शौकत अली, रशीद अंसारी, महेश्वर पासवान, फूलो देवी, शिवो देवी, महेंद्री, जहाना खातुन, प्रदीप साफी, राज लाल पासवान, रामू पासवान, सीताराम राम, तैयब, उमेद, रामावतार राम, भोला, पहाड़ी सदाय, इंदु देवी, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment