तेजस्वी की यात्रा 2025 की तैयारी, जनता दे रही आशीर्वाद- विजय प्रकाश!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजद नेता विजय प्रकाश का दावा: “तेजस्वी की यात्रा 2025 की तैयारी, जनता दे रही आशीर्वाद”; बिहार में अपराध पर बोले- “लायन ऑर्डर अपंग, नीतीश शासन में फल-फूल रहा अपराध का व्यापार”


राजद नेता विजय प्रकाश ने तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी है, जिसमें तेजस्वी यादव 17 महीने के अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को देंगे। विजय प्रकाश का दावा है कि बिहार की जनता 2025 के लिए तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दे रही है।

वहीं, पटना सिटी में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या के बाद, विजय प्रकाश ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और अपराधी घटनाएं रोजाना हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के शासन में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जहां पुलिस अपराधियों को रोकने में असमर्थ दिख रही है। विजय प्रकाश ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन अब सही नहीं है, और भाजपा का यह आरोप अब साफ़ दिखाई दे रहा है।

Join us on:

Leave a Comment