दिव्य कला शक्ति मेला में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिव्यांगों के कला प्रदर्शनी की सराहना की!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार!

रांची ( झारखंड) । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ( सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में रांची स्थित हरमू मैदान में 28 अगस्त से 08
सितम्बर तक दस दिवसीय * दिव्य कला मेला* लगाया गया।
भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ ने देश भर के विभिन्न राज्यो के दिव्यांजनो द्वारा निर्मित वस्तुओं के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ने कुछ बेहतर प्रदर्शनी की काफी सराहना की । उन्होंने झारखंड के एपीपी एग्रीगेट द्वारा लगाया गया मशरूम निर्मित उत्पादों की तारीफ भी किया । एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ को मशरूम उत्पाद की पुस्तिका भेट किया । मंत्री जी के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, नवीन शाह भी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि के रूप में मेला को संबोधित करते हुए केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी ने विकलांग शब्द को हटाकर इनका सम्मान करते हुए इन्हें दिव्यांग जनों के रूप में सम्मानित किया है। दिव्यांग अर्थात दिव्य अंग वाले, उनहोंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के मेला का आयोजन किया जाता है। देश भर में लगने वाला झारखंड में यह 18 वां मेला है। इस अवसर पर दिव्यांजनो द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री ने कुछ दिव्यांजनो को आवश्यक बस्तुएं देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक, नवीन जयसवाल भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें