रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा की तबादला के बाद छुट्टी वाले दिन रविवार को भी नगर निगम का ऑफिस खुला रहा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आखिर क्या जरूरत पड़ी थी कि आज छुट्टी वाले दिन रविवार को भी नगर निगम कार्यालय खोलना पड़ा। सवाल भी कई तरह के खड़े हो रहे है। एक तरफ नगर आयुक्त अभिलाष शर्मा का तबादला कर जमुई का डीएम बनाया गया तो छुट्टी वाले दिन भी ऑफिस खुला रहा। ऑफिस में सभी अधिकारी से लेकर कई पूर्व वार्ड पार्षद और वर्तमान वार्ड पार्षद भी ऑफिस में बैठै रहे। सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि एक तरफ जहां नगर आयुक्त का तबादला होता है और दूसरी तरफ छुट्टी वाले दिन भी ऑफिस खुला रहना कहीं ना कहीं सवाल के घेरे में है।
मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साकेत कुमार ने बताया कि केदारनाथ मार्केट में सब्जी लेने के लिए हम आए थे लेकिन, देखे कि नगर निगम कार्यालय का ऑफिस खुला हुआ है। जब अंदर आए तो देखे की ऑपरेटर बैठे हुए हैं और लेखा कार्यालय भी खुला हुआ है और सभी अधिकारी से लेकर कई पूर्व वार्ड पार्षद और वर्तमान पार्षद भी बैठे हुए हैं।
जब हमने पूछा कि आज छुट्टी वाले दिन ऑफिस क्यों खोल कर रखे हैं तो यह बोला गया की स्पेशल कुछ काम हो रहा है। अब हम जानना चाहते हैं कि छुट्टी वाले दिन रविवार को क्या स्पेशल काम हो रहा है।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




