रिपोर्ट- अमित कुमार!
सारण के रसूलपुर में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में दोषियों को 50 दिनों के भीतर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस सफलता के लिए बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज ने सारण पुलिस टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGP आलोक राज ने बताया कि पूरे देश में 1 जुलाई 2024 से नए कानून लागू होने के बाद सारण पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के दोषियों को जल्द सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सारण के एसपी कुमार आशीष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार, और पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह सहित पूरी टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर वकील सुरेंद्र नाथ सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। DGP ने कहा कि सभी को सोनपुर मेला में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।




