26 अगस्त से गायब युवक का नदी किनारे से कटा हुआ सिर बरामद, मची सनसनी!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

ब्रेकिंग नालंदा।
26 अगस्त से गायब युवक का नदी किनारे से कटा हुआ सिर बरामद।धड़ की खोज में जुटी पुलिस।मछली मारने के बहाने युवक को घर से ले गया थे बदमाश।अक्रोशितो ने किया थाना का घेराव।परवलपुर थाना क्षेत्र के बाना बीघा की घटना।

नालंदा :इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है,जहां परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के बानाबीघा गांव के नदी किनारे गड्ढे से युवक का कटा हुआ सिर बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 26 अगस्त को गांव के ही लोरिक चौधरी के द्वारा बबलू महतो के घर से मछली मारने के बहाने अपने साथ ले गया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा परवलपुर थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया। कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों के द्वारा सड़क भी जाम किया गया था। अब युवक का शव गड्ढे से क्षत विक्षत अवस्था में बरामद होने से पूरे गांव में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवक की निर्मम हत्या कर केमिकल डालकर उसके शव को गड्ढे में दफनाया गया है ताकि शव की पहचान नहीं हो सके। इलाके से बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने परवलपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस सिर के बाद धड़ को खोजने में जुट गई है।घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने परवलपुर थाने का भी घेराव किया।

बाइट।ग्रामीण
बाइट।ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment