पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब के तस्करी करने वाले तरह-तरह से तस्करी कर रहे हैं। इसी सूचना पर नगर थाना जहानाबाद एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद किया। जहानाबाद में नगर थाना और उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब और केन वीयर को बरामद किया है। साथ ही दो तस्कर को भी धर दबोचा है। पहली सफलता नगर थाने की पुलिस को हाथ लगी। जहां कनौदी बाइपास के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है साथ ही लग्जरी कार को भी जब्त किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर कार छोड़ मौके से फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लग्जरी कार से शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनौदी बाइपास के समीप वाहन चेकिंग लगा। इसी दौरान गया कि ओर से आ रही एक लग्जरी कार पुलिस को देख कार छोड़कर फरार हो गया। कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब थे। वही दूसरी सफलता उत्पाद विभाग के टीम को मिली है जहां गुप्त सूचना के आधार पर 85 केन वीयर के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। पकड़ा गया तस्कर मसौढ़ी का रहने वाला बताया जाता है। पूछताछ के क्रम में वह बताया कि चार बैग में भरकर झारखंड से मसौढ़ी के लिए केन वीयर ला रहा था। जहानाबाद से वह सड़क मार्ग से मसौढ़ी जाने के फिराक में था। तभी इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिली। पुलिस ने उसे डीएम आवास के समीप घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में केन वीयर बरामद किये गए है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनो तस्कर से पूछताछ करने में जुटी है।
Byte – एसआई,नगर थाना,जहानाबाद
एएसआई ,उत्पाद विभाग,जहानाबाद




