रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपराटोल एन एच के समीप दो बाइकों के बिच आमने-सामने की टक्कर में एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान नन्दधरी लदनिया गांव का गणेश पूर्वे, रौशनी कुमारी और नेपाल लगदी वार्ड नंबर 15 के उदय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह एक बाइक जयनगर के दिशा से आ रही थी ओर दूसरा बाइक विपरीत दिशा से पदमा की ओर जा रही थी। इसी बीच दोनों बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाने से पिपराटोल एन एच के नजदीक आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। उक्त घटना में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुन कर आसपास के लोगों घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े व घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचे का कबायद करने लगे। इसी बीच किसी ने दुर्घटना की सूचना जयनगर थाना पुलिस को दे दिया। सूचना पाकर दुर्घटना स्थल पर पहूंची जयनगर थाना पुलिस की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों ने घायलों को जयनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहाँ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। दुर्घटना को लेकर जानकारी देते है स्थानीय सुशील कुमार ने बताया है की एन एच मुख्यालय सरक पिपरा टोल,जयनगर के नजदीक नेपाली बाइक और इंडियन बाइक में जबरदस्त टक्कर होने से,तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे गंभीर स्थिति में जयनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों घायलों का गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है।




