रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित किया हुई। बैठक में सदस्यता प्रभारी सह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना ने बताया की सदस्यता अभियान से पूर्व की जितनी भी तैयारी होनी चाहिए वे सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। दिनांक 2 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा के सदस्य बनने के साथ ही पुरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। सदस्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले के साथ मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर भी टीम बनाई गई है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा प्रथम दिवस ही मधुबनी जिला सदस्यता अभियान में 5000 की संख्या को प्राप्त करेगी। उन्होंने बैठक में आए हुए पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा सभी लोग अपने परिवार के साथ-साथ कम से कम 10 व्यक्ति को प्रथम दिवस यानी 2 सितंबर को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखें। पूरे जिला में पार्टी के 500 से अधिक दक्ष सदस्य हैं। इस हिसाब से 5000 सदस्य 2 सितंबर को ही बन जाना तय है।
बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, देवेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, आईटीसेल जिला संयोजक सह किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, मधुबनी लोकसभा संयोजक सह सदस्यता जिला सह प्रभारी प्रशांत ठाकुर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के तरफ से सदस्यता प्रभारी अमित ठाकुर सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मौजूद थें।




