:- रागिनी शर्मा !

बिहार में बाढ़ भारी तबाही मचा रही है, सभी बरसाती नदियाँ उफान पर हैं।
नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखकर डर लगने लगा है, ऐसा लगता है मानो नदियाँ सबकुछ अपने साथ बहा ले जाने को आतुर हों। ना सिर्फ गंगा बल्कि हर नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हमेशा सुखी रहने वाली महाने नदी भी उफान मार रही है।
आज बाढ़ अनुमंडल में दो युवाओं की डूबने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र के नदामा गांव के पास माता ब्राह्मणी मंदिर से सटे म्हाने नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर डूब गये , दोनों किशोर अगवानपुर पंचायत के निवासी बताए जाते थे, प्रशासन के द्वारा दोनों किशोर को खोजने की तलाश शुरू कर दी गई है वरन7 घंटों प्रयास के बाद भी अभी तक शव का आता पता नहीं चल सका है।
इससे क्रोधित ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किये जाने की खबर है, हालाँकि प्रशासन द्वारा शवों की तलाश लगातार जारी है।