पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, लोगों से भी पौधा लगाने की अपील!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- पंकज कुमार ठाकुर!

पटना, 07 अगस्त 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय अतिथिशाला में आंवला वृक्ष का रोपण किया।

पौधारोपण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और झारखण्ड के बंटवारे के बाद राज्य का हरित आवरण बहुत कम हो गया था। हरियाली अभियान के दौरान हमलोगों ने 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था और अब तक 22 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। बाद में जल-जीवन- हरियाली अभियान की शुरुआत की गई। पिछले वर्ष 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 3 करोड़ 95 लाख से अधिक पौधे लगाये गये इस बार 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। हम सभी से अपील करते हैं कि लोग वृक्षारोपण करें, इसी से हरियाली आएगी। हमलोगों का लक्ष्य है कि बिहार का हरित आवरण 17 प्रतिशत तक बढ़ाया जाय।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्त मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह, समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी, प्रधान सचिव पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन श्री दीपक कुमार सिंह एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें