:- रवि शंकर शर्मा!
बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के वरीय नेता और बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश सिंह सच को उजागर कर ही दिए। अब वह कांग्रेस की गलतियों को छिपाने के लिए बिहार के विशेष राज्य के दर्जा पर घड़ियाल आंसू बहा झूठी राजनीति करने की बात कर रहे हैं। उनको पता है कांग्रेस शासन काल में है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? कांग्रेस क्यों नहीं दे पाई विशेष राज्य का दर्जा। अगर कांग्रेस विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे पाई तो कम से कम विशेष आर्थिक पैकेज से ही बिहार को मदद किया जा सकता था। बिहार के साथ सिर्फ 2004 से 2014 ही नहीं पूर्व में भी कांग्रेस शासन काल में सदा अपेक्षा रही है। जब-जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही है उसने बिहार के लिए बहुत ज्यादा काम नहीं किया। इस बात को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मीडिया के सामने स्वयं स्वीकार कर चुके। एनडीए या भाजपा की जब-जब सरकार बनी है बिहार को आर्थिक पैकेज विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दे मदद की है। चाहे वाजपेई जी हो चाहे नरेंद्र मोदी जी हों। जहां मोदी जी ने 125 लाख करोड़ की घोषणा की थी लेकिन मदद 164 लाख करोड रुपए का बिहार को पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा की गई। वही मोदी जी ने अपने तीसरे प्रधानमंत्री के कार्यकाल में एक मस्त 60,000 करोड रुपए का पहले ही बजट में विभिन्न परियोजनाओं से बिहार को मदद किया है। भाजपा कहती है सो करती है,हमारे कथनी और करनी में फर्क नहीं होता।