रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला किसान कांग्रेस के तत्वावधान मे मधुबनी समाहरणालय के समक्ष मधुबनी जिला को अकाल क्षेत्र घोषित करने, कृषि ऋण माफ करने, बंद पड़े नलकूप को चालू करने,मालगुजारी माफ करने, 10000 का प्रति एकड़ मुआवजा देने, वैकल्पिक खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने, बासोपट्टी प्रखंड के सिरियापुर पंचायत में सुलिस् गेट के निर्माण कराए जाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा की पूरा मधुबनी जिला सुखा के चपेट में है। किसानो की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसान हताश और निराश हैं। धरना के माध्यम से हम जिला पदाधिकारी मधुबनी के माध्यम से बिहार सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मांगों पर विचार कर किसानों को राहत देने का काम करें। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा की मधुबनी जिला सहित पूरा बिहार सुखा के चपेट में है। मधुबनी जिला को संपूर्ण रूप से अकाल क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए, मालगुजारी तथा कृषि ऋण माफ किया जाना चाहिए, आज अगस्त क्रांति के अवसर पर मधुबनी से शुरू हुआ धरना कार्यक्रम पूरे बिहार के सभी जिलों पर आयोजित किया जाएगा। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज झा ने मधुबनी जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने और सिंचाई नहर परियोजना को सुव्यवस्थित करने की मांग सरकार से की है। इस के साथ ही उन्होंने बंद नलकूपों को चालू करने, किसानों का कृषि ऋण माफ करने और फसल का मुआवजा किसानों को देने की मांग सरकार से की है। उन्होंने राजनगर प्रखंड के कोइलख पंचायत में सुलीस गेट निर्माण में हुई धांधली की जांच की भी मांग की जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार से की है। कार्यक्रम मे डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, ज्योति रमन झा बाबा, मुकेश कुमार झा पप्पू, राजीव शेखर झा, संजय कुमार झा, अख्तर हुसैन, लाल झा, संजय कुमार झा, अविनाश कुमार झा, अशोक कुमार सिंह, रोशन कुमार ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद हुसैन, अंकित झा, आलोक कुमार झा, मुकेश कुमार झा, मुनेंद्र झा, विजय कुमार राव, नागेंद्र झा, राघवेंद्र शर्मा,रफीक अंसारी, जाकिर अंसारी, महेश भगत, प्रजापति झा, अखिलेश कुमार पासवान, विनय कुमार झा, राम सुंदर तरैट सहित सैकड़ो की संख्या में किसान कांग्रेस के लोग मौजूद थे।