वज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे मजदूर की हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई झाझा थाना क्षेत्र के चाँय पँचायत अंतर्गत लोगाय गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद आई बारिश के साथ हुए बज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान गोवर्धन नैया के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मजदूर लोगाई गांव स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वज्रपात हुई और उक्त मजदूर की मौत मौके पर हो गई। स्थानीय लोगों ने मजदूर की मौत की खबर परिजनों को दी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनो का रोरोकर बुरा हाल है। बताया जाता है की मजदूर के कमाने से ही पूरा परिवार चल रहा था।

Byte 0 मृतक की पत्नी

Join us on:

Leave a Comment