रिपोर्ट- अमित कुमार!
प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम से आज कांग्रेस के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया जो बिहार विधान सभा के सामने स्थित शहीद स्मारक तक गया। भारत छोड़ो आंदोलन का आज 82 वा वर्षगांठ है। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।
भारत छोड़ो आंदोलन के 82 वर्षगांठ के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी सेवा दल के द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक किया गया सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मार्च करते हुए शहीद स्मारक पहुंचे शहीदों पर माल्यार्पण किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शपथ मिली वहीं अवसर पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन मे देश के सपुतो ने बलिदान दिया था और देश को आजाद कराया था जरूरत है आजादी को बनाये रखने की।
इस मौके पर शकील अहमद खान ने एनडीए गठबंधन पर निशाना चाहते हुए कहा कि यह 6 लोगों का जो गठबंधन है वह विभक्त हो जाएगा यदि विचार सही है तो वह रहेगा.
मीडिया ने कांग्रेस नेता शकील अहमद खान से सवाल किया कि बफ बोर्ड मामले पर जिस तरह से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोकसभा में जिस तरह से समर्थन किया है उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी क्या लगता है क्या हो रहा है
ऐसे में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने बीजेपी पर निशाना चाहते हुए कहा कि बड़का झूठा पार्टी ने एक बिल लाया पार्लियामेंट में, शकील अहमद खान ने कहा कि जो दान की भूमि है और डांग की भूमि पर बिहार में देश में बिहार सरकार के बहुत सारे स्कूल उनकी बड़ी-बड़ी योजनाएं भी चल रही है, हमारे बुजुर्गों ने हिंदू हो या मुसलमान सभी पुरखों ने बहुत सारा दान दिया है निर्माण के लिए दान दिया है गरीबों के लिए दान दिया है गौशाला बनाया है मदरसा बनाई है स्कूल बनाया है इन सारी व्यवस्था करने के लिए हर प्रदेश में एक बोर्ड होता है न्यास होता है वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना चाहते हुए कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने बताया कि जनता दल यू बड़का झूठा पार्टी में ललन सिंह है ना मंत्रालय भी संभाला है और उनकी आदत और चाल है गिरगिट वाली वह रहेगी ही कैसे बदल सकती है




