मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के तहत् निःशुल्क प्रशिक्षण के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना अन्तर्गत राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के युवक एवं युवतियों को रोजगारोन्मुख, गैरआवासीय, निःशुल्क प्रशिक्षण करने हेतु ऑन-लाईन आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि दिनांक 31.08.2024 (11:59 PM) तक विस्तारित की गई है। विस्तृत सूचना, पात्रता की शर्त एवं आवेदन का लिंक बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम लि0 की वेबसाइट www.https://bsmfc.org पर उपलब्ध है।

आवेदकों की सुविधा हेतु अब आवेदन के समय आय/आवासीय प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य नहीं है, परन्तु चयन हेतु इसे जिला चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

सभी पात्र युवक/युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की जाती है। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, मधुबनी में सुविधा केन्द्र स्थापित की गई है।

Join us on:

Leave a Comment