नवादा-वज्रपात से से मां बेटे सहित 6 की मौत,एक मासूम सहित तीन घायल।

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा


जिले के विभिन्न इलाके में वज्रपात से 6 लोगो मौत हो गई है मरने वाले में खेत में काम कर रहे मां बेटे शामिल है।जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद आकाशीय गर्जन तथा वज्रपात की चपेट में अकबरपुर थाना क्षेत्र के ओरैया गांव निवासी लखन यादव के पत्नी कालो देवी तथा बेटे संजय यादव की मौत हो गई है मृतक खेत में काम करने के दौरान हादसा हुआ है वही मेढ़ पर बैठे तीन वर्षीय पोती तन्नु जख्मी हो गई है। कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव में नरेश यादव के बेटे चंदन कुमार तथा पकरीवरामा थाना क्षेत्र भगवानपुर गांव में रूपन यादव के पत्नी सारो देवी,रोह प्रखंड के खरगू बिगहा गांव के ब्रह्मदेव पंडित के बेटे शामा पंडित की मौत हो गई है,स्थानीय के अनुसार खेत में काम करने के दौरान ही हादसा हुआ है क्योकी अभी किसान को खेत में धान रोपनी सहित अन्य कृषि कार्य करने की समय हैं,विभिन्न इलाके में एक मासूम सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गया है जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रही है।जिले में वज्रपात से आधा दर्जन लोगों की मौत बाद परिजनों में कोहराम मंच गया है परिजनो की रो रो कर बुरा हाल हो गया है। ऐसे प्रशासन से लगातार आगाह किया जाता है बिजली की कड़क तथा गर्जन के समय की समय किसी तरह की छतरीनुमा घर का प्रयोग करे लेकिन खेती की समय में किसान को खेत में रहना जरूरी है।वही वज्रपात की मौत बाद जिला अधिकारी आशुतोष कुमार ने दुख जताया है तथा उन्होने वज्रपात में मौत की घटना को संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को जांच दे दिया है, मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रितों को तत्काल आपदा राहत राशि देने के निर्देश दिए हैँ!

Join us on:

Leave a Comment