बिजली कटौती को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा,किया जमकर हंगामा और प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद बिजली कार्यालय पर उपभोक्ताओं ने बिजली के अनियमितता को लेकर जमकर हो हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया । बुधवार को शाम जिला मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय पर अस्पताल मोड़ के समीप के उपभोक्ता बिजली कार्यालय पहुंचे और बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन कर रहे बिजली उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले 8 दिनों से हम लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 8 दिनों से बिजली का वोल्टेज कभी 330 तो कभी 400 रहता है । कभी लो वोल्टेज रहता है। जिसके कारण हम लोगों के घर में पीने के पानी के लिए समरसेबल भी नहीं चल रहा है इस उमस भरी गर्मी में पूरे परिवार के साथ हम लोग किसी तरह से जीवन बिता रहे हैं। लगातार हम लोगों के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर सूचना दिया जा रहा है लेकिन इसका कोई ठोस उपाय अब तक नहीं निकल गया है ।ऐसी स्थिति में हम लोग थक हार कर बिजली कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किए हैं। बिजली अधिकारियों का कहना है कि आप लोगों की समस्याओं को जल्द ठीक कर दिया जाएगा ।प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि अगर इस बार भी हम लोगों के समस्या को हल नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में हम लोग आंदोलन को और तेज करेंगे।

बाईट प्रदर्शनकारी

Join us on:

Leave a Comment