कोठी परिसर स्थित तालाब में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत से मचा चिख पुकार

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमगांव कोठी परिसर स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार को दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान उमगांव गाछी टोल का मोहम्मद फरमान अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफजल एवं उमगांव के ही मोहम्मद शौकत अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अयान के रूप में हुई है। शुक्रवार की साम 5 बजे तालाब किनारे घास काट रही महिलाओं ने तालाब के पानी में डूबते बच्चे को देख कर शोर मचाने लगी। महिलाओं के द्वारा शोरगुल सुनकर लोग आवाज के दिशा मे दौर पूरा। तालाब किनारे पहूंचने लोगों को बच्चा दिखाई नही दे रहा था।पर पहुंचे। दोनों तालाब के गहरे पानी के अंदर डूब चुका था। लोगों ने तालाब के पानी में उतर कर बच्चे की तलाश करना शुरू कर दिया। कुछ देर के तलाशी के बाद एक बच्चा को तालाब के पानी से निकालाने लोगों को कामयाबी मिली। जिसे बचाने के उद्देश्य से लोगों ने उपचार करने लगे। बच्चे की सांसें उस समय चल रही थी। जिसे बिना देर किए परिजनों ने उमगांव सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद तालाब के गहरे पानी से दूसरे बच्चे को भी बाहर निकाला लिया गया। लेकिन तब तक काफी देरहो चुकी थी। दुसरे बच्चे को भी उमगांव सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। देखते ही देखते एक साथ दो दो बच्चों की मौत से चिख पुकार मच गया। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मृत बच्चे के परिजनो ने शव की पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। दोनों बच्चे के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment