रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के कलुआही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात्रि कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली सरक में राढ बलुआ टोल पेट्रोल पंप के निकट एक पिस्टल एवं 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर एवं अपराधी को गिरफ्तार किया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए कलुआही थाना अध्यक्ष सपन कुमार ने बताया है कि नेपाल से गांजा तस्कर गांजा लेकर दरभंगा जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए स्वयं थाना अध्यक्ष, प्रशिक्षु पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार पाण्डेय, पुलिस वल के जवान व दंडाधिकारी के रूप मे अंचलाधिकारी कलुआही मुकेश कुमार सिंह के साथ कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली सरक में बलुआ टोल स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सरक पर छुपकर घात लगाकर बैठे गया। इसी बिच बासोपट्टी के दिसा से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहा था। जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगा। जिसे पुलिस वल के सहयोग से खदेड़े कर पकड़ लिया गया। पुछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों अपराधी ने अपना परिचय सुभाष यादव, गांव मोहनपुर, थाना हरलाखी एवं सुधीर कुमार साह, गांव कोरहिया, थाना जयनगर के रूप मे बताया। पकड़े गए दोनों अपराधी का तलाशी लेने पर पास से एक पिस्टल, 7.65 एम एम का दो जिन्दा कारतूस एवं एक थैली में 5 किलो गांजा पाया गया। प्राप्त गांजा का का स्थानीय बाजार मूल्य साठ हजार रुपया आंका जा रहा है। दोनों पुरे गए अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां दोनों से पूछताछ किए जाने के बाद हरलाखी, जयनगर, राजनगर एवं कलुआही सहित कई थानों में लूट कांड से संबंधित मामला दर्ज होने की बात बताई गई। दोनों ने लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। सुभाष यादव ने कलुआही थाना के राढ गांव में सी एस पी संचालक लूट कांड में भी अपना संलिप्तता को स्वीकार किया। इस बाबत कलुआही थाना अध्यक्ष सपन कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी कलुआही थाना कांड संख्या 96/ 024 का वांछित अभियुक्त हैं। वही कलुआही थाना अध्यक्ष सपन कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर शनिवार को दोनों गिरफ्तार अपराधी को मधुबनी न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




