रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
इस खास मौके पर दीपशिखा सिंह ने अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया
मधुबनी नगर मुख्यालय के एक निजी होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ मधुबनी द्वारा बरे ही धूम धाम के साथ सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाएं हरे और केसरिया रंग की परिधानो में नजर आई। कार्यक्रम में प्रस्तुत मनमोहक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति ने चार चांद लगाता रहा। तो वही गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया और कार्यक्रम में पटना से आए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, चॉकलेट प्रदान कर एवं मिथिला के परंपरानुसार उन सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब ऑफ मधुबनी के सदस्यों के बीच एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथि इनर व्हील क्लब के कार्य को लेकर सभी एक दूसरे से रूबरू हुए। पटना से आए मुख्य अतिथि जिला एडिटर विभा चरणपहारी और पूर्व अध्यक्ष उषा सिन्हा के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसके बाद इनर व्हील क्लब के सदस्यों के द्वारा निर्वतमान अध्यक्ष दीपशिखा सिंह को उनके कार्य अवधि पूर्ण होने पर भव्य विदाई दी गई। वही रीना मुरारका को सर्वसम्मति से इनर व्हील क्लब ऑफ, मधुबनी का प्रेसिडेंट घोषित किया गया और अनुराधा अग्रवाल को सेक्रेट्री बनाया गया। इस खास मौके पर दीपशिखा सिंह ने अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया, इस दौरान संस्था के द्वारा एक असहाय व्यक्ति को विल चेयर और वॉक स्टिक और एक महिला को सिलाई मशीन भी प्रदान किया गया। साथ ही संस्था के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपशिखा सिंह को सम्मानित किया और संस्था में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहा। कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्यों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों के बीच सावन के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए सुहाग के प्रतिक सामानो को बांटा गया और सभी ने एक साथ भगवान शंकर के भजन गाकर उनकी पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगठन की सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रही मौके पर रीना मुरारका, अनुराधा अग्रवाल , सपना भुवन, मनीषा लाल, निधि भुवना सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थें।




