बुधवार से लापता युवक की लाश पानी के गड्ढे से बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

लापता युवक की लाश बरामद

बेगूसराय में बुधवार से लापता युवक का शव आज पानी में तैरता हुआ मिला है। पूरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुप्ता-लखमीनिया बांध से थोड़ी दूर की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा निवासी मुकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र यशवंत कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि
यशवंत कुमार बुधवार की शाम अपने घर से बुआ के घर रामदीरी जाने के लिए निकला था। जिसके बाद से वह लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। यशवंत के लापता होने पर परिजनों ने मुफस्सिल थाना में अपने पड़ोस पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर आज सुबह में सड़क जाम किया था। सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम द्वारा खोजबीन जारी रहने का आश्वासन दिया था। इसी बीच गुप्ता-लखमीनिया बांध से करीब आधा किलोमीटर दूर बहियार गए लोगों ने पानी में एक लाश देखकर हल्ला मचाया। इसके बाद सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच कर पहचानकिया, इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। डीएसपी और कई थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बाइट- परिजन
बाइट- सुबोध कुमार डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें