रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
अपराधियों ने युवक को मारी गोली!
एंकर -बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दरअसल बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा पूर्वी गांव के पास की है। घायल युवक की पहचान सोनमा निवासी मो. इलियास के 23 वर्षीय पुत्र मुमताज के रूप में किया गया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को पहले बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका आईसीयू में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुमताज एनपीएस सोनमा पूर्वी के समीप खड़ा था। इस दौरान काफी तेज गति से उजला रंग के अपाची बाईक पर सवार तीन युवक आए और मुमताज के समीप रुकते ही उसके सीने में दो गोली मारकर प्राणपुर गुमटी की ओर भाग गए। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाने के लिए लोग वाहन की खोज कर रहे थे। इसी दौरान बखरी डीएसपी कुंदन कुमार लोगों की भीड़ देखकर रुके और तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल मुमताज को अपनी गाड़ी में लेकर ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी लाया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुमताज परदेस में मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाइट- घायल के परिजन
बाइट- डाक्टर




