Search
Close this search box.

सिपाही पत्नी और सास को गोली मारने का आरोपी पति गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

बाढ डेढ़ माह पूर्व बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में नालंदा जिले में पदस्थापित महिला सिपाही कंचन देवी एवं उसकी मां को घरेलू विवाद में उनके पति के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। पत्नी कंचन देवी ने पति मृत्युंजय कुमार सिंह एवं छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद मृत्युंजय कुमार सिंह फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आ सूचना संकलन के आधार पर मृत्युंजय कुमार सिंह को अटनामा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा उसके घर के गौशाला से बरामद किया गया। पुलिस अभियुक्त अपराधीक इतिहास के बारे में पता लग रही है। तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें