Search
Close this search box.

शिक्षिका के परिजनो को बंधक बना कर अपराधियों ने की लाखों की लूट!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

अपराधियों ने फिर एक बार साहरघाट थाना क्षेत्र में दीया बरे लूट को अंजाम

थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो लगातार दे रहा अपराधीक घटना को अंजाम

घटना से लोगों में दहशत का है माहौल

तकरीबन सात लाख की लूट की बात बताई जा रही है

मधुबनी जिले में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रही है। जिले में फिर एक बरे घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सुरक्षित नीकल लिया। मामला साहरघाट थाना क्षेत्र के पहिपुरा गांव की है। थाना क्षेत्र में हत्या, चौधरी एवं डकैती की लगातार बढ़ रहे अपराध से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने लगा हैं। हथियार से लैस अपराधियों ने शुक्रवार की रात करीब दो बजे पहिपुरा गांव के दिनेश पंजियार के घर में घुसकर तकरीबन सात लाख की संपत्ति की लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सुरक्षित निकल भागा। इस तरह की घटना को अपराधियों के द्वारा लगातार अंजाम देते रहना पुलिस के लिए खुली चुनौती कहीं जा सकती है। बताया जा रहा है शिक्षिका प्रभा कुमारी ट्रेनिंग में गई हुई है। घर में उनकी सास, ससुर और छोटे-छोटे बच्चे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घर में छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे। अपराधियों ने पहले छोटे-छोटे बच्चों को पिस्टल और छूरा दिखाया, फिर गोदरेज का चाबी लिया, इसके बाद नशिला पदार्थ सुंघाकर सभी को बेहोश कर दिया। फिर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को बरे ही आराम से अंजाम दिया और चूके से निकल भागा। लूटपाट की घटना में घर में रखे सोने का झुमका, हार, अंगूठी, सहित 35000 हजार नगद लूट कर अपराधी चलते बना। स्थानीय लोगों की माने तो अपराधी तकरीबन आधे घंटे तक घर में तांडव मचाया। वहीं पहिपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र यादव ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि साहरघाट थाना क्षेत्र में लगातार अपराधीक घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। थाना क्षेत्र का स्थिति यह है कि यहां के लोगो को अपराधी भय मुक्त होकर लगतार टार्गेट करता रहा आ रहा है।प्रशासन का कोई दविश ही नहीं है। प्रशासन बिल्कुल अपराध को रोकने में निष्क्रिय है।
घटना के बाद से लोगों में दशहत का माहौल है। जब तक प्रशासन एक्टिव मूड में नहीं आएगा, हमेशा हत्या, लूट, डकैती की घटना को अपराधी अंजाम देता रहेगा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साहरघाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलती के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी हो कि साहरघाट थाना क्षेत्र में कुछ ही महीनों में हत्या, चोरी और लूट की कई वारदात हो चुकी है। दो दिन पूर्व एक ही रात साहरघाट थाने के बैंगरा गांव के तीन घरों में लाखों की चोरी की घटना को अपराधी अंजाम दे चुका है।लेकिन पुलिस की हाथ अब तक खाली है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है।

Leave a Comment

और पढ़ें