पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा ये बजट बिहार को विकसित करने वाला!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। दरअसल बजट को लेकर आरसीपी सिंह प्रेसवार्ता करने बेगूसराय पहुंचे थे जहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार ने बिहार को करीब 70 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया है जिससे बिहार का विकास होगा। वहीं विपक्ष के द्वारा लगातार इस बजट को झुनझुना या सरकार बचाने वाला बजट कहने पर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि विपक्षी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने का काम कर रही है। बिहार के विकास के लिए माननीय प्रधानमंत्री ने 70 हजार करोड़ का इस बजट में प्रावधान किया है और ऐसा नहीं है कि सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश को ही इस बजट में दिया गया है हर राज्य को बजट में शामिल किया गया है। बिहार को लेकर विपक्ष बजट में नहीं मिलने पर सवाल उठाते थे और अब बजट में विकास के लिए 70 हजार करोड़ की राशि मिल रही है तब छाती पीट रहे हैं हर वर्ग के विकास के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है ।इसके साथ ही लालू यादव के द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर नीतीश कुमार के सरेंडर के सवाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव 2010 से 2014 तक रेल मंत्री थे और जदयू लगातार विशेष राज्य के दर्ज की मांग को लेकर आंदोलन किया था प्रधानमंत्री उस वक्त मनमोहन सिंह थे उनको ज्ञापन भी दिया गया था और रेल मंत्री लालू यादव थे तब क्यों नहीं विशेष राज्य का दर्जा दिलवा दिये था। इसके साथ ही सरकार बचाने वाला बजट पर भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी राजनीति सरकार बनाने के लिए होती है और हर पार्टी की इच्छा होती है कि सरकार बना कर आम लोगों के विकास के लिए काम करने का।
बाइट- आरसीपी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment