आम बजट आम ना होकर खास लोगों व धनकुबेरो का बजट– कामरेड!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

आम बजट आम ना होकर खास लोगों , धनकुबेरो का बजट– कामरेड प्रेम कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड संयोजक कामरेड रामप्रीत राम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट देश कै गरीबों एवं आम लोगों के हित को ध्यान में रख कर नही यह बजट अमीरों का बजट है। बजट अदानी, अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। दूसरी तरफ नीतीश कुमार की सरकार बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा है। लेकिन केंद्र सरकार को समर्थन देकर सरकार में बना हुआ है। इनके दोहरे रवैया और बिहार के गरीबों शोषितो को गुमराह किए जाने की बात स्पष्ट हो चुका है। इन्हे केंद्र सरकार से बिना देर किए समर्थन वापस ले लेना चाहिए। बैठक को जिला संयोजक कामरेड बेचन राम ने संबोधित करते हुए कहा कि अब गरीबों को सरकारी अस्पतालों मे ऑनलाइन नंबर लगाना पड़ता है। उसके बाद ओटीपी नंबर मिलता है। तब जा कर इलाज का व्यवस्था किया जाता है। क्या यह जो गरीब है यह ओटीपी नंबर निकाल सकता है। सरकारी अस्पतालो में इलाज करना गरीबों के लिए कठिन हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री और इनकी डबल इंजन की सरकार गरीब विरोधी है। आगे बेचन राम ने कहा पूरे जिला में सदस्यता अभियान जोर सोर से चलाया जा रहा है। बेनीपट्टी प्रखंड कमेटी की बैठक इसी को ध्यान में रख कर आयोजित किया गया है। पार्टी द्वारा जिला संयोजक कमिटी की बैठक के बाद बेनीपट्टी प्रखंड मे यह पहली बैठक है। बैठक में जिला केंद्र द्वारा प्रखंड को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वही बसेरा 2 पर अपना विचार देते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान को स्थिर कर दिया गया है। जो गरीबों के साथ अन्याय है। बैठक में उपस्थित रहिका प्रखंड सहसंयोजक कामरेड गुड्डू मंडल , बेनीपट्टी से रामप्रीत राम, जोगी राम, मालभोगीया देवी, अनिल राम ,संतोष राम ,रीना देवी ,कमला देवी ,जरीना खातून ,दुखनी देवी ,शनिचरी देवी, रामरूप सदाय, छोटे राम ,तेतर पासवान ,बीरबल दास ,सहित दर्जनो लोगो ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment