पंकज कुमार जहानाबाद ।
आज दिनांक 24 जुलाई 2024 को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार बराबर श्रावणी मेला के संबंध शुभम कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं वैष्णवी केसरी सहायक जिला संगठन आयुक्त (गाइड) ने संयुक्त रूप से यूथ कमिटी स्काउट- गाइड कैडेट के साथ बैठक किया एवं बताया कि बराबर में जिला प्रशासन के विधि व्यवस्था में स्काउट-गाइड को सहयोग करना है, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को सिद्धेश्वर नाथ बराबर पहाड़ी पर भोलेनाथ के दर्शन हेतु वृद्ध, महिला एवं बच्चों के साथ अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु पंक्तिबद्ध करने के साथ-साथ चोर उचक्के पर नजर बनाए रखना है एवं किसी भी शरारती तत्वों की सूचना तुरंत मेला परिसर में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी या दंडाधिकारी को देना है।
अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से स्काउट- गाइड एवं एनसीसी कैडेट को आने जाने हेतु दो बड़ी बस, भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई है तथा स्काउट- गाइड एवं एनसीसी को वनावर में अपने शिक्षक के साथ प्रतिनियुक्ति हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर से निर्देशित किया गया है, बैठक में चाइल्ड एजुकेटर जिला बाल संरक्षण इकाई हरिशंकर कुमार, कंपनी कमांडर मुस्कान कुमारी, सहायक तनी कुमारी, दलनायक गौतम कुमार, सहायक नीतीश कुमार के साथ दर्जनों यूथ कमिटी के कैडेट उपस्थित हुए।




