डकैती कांड का सफल उद्भेदन, अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना साथी समेत गिरफ्तार!

SHARE:

न्यूज़ डेस्क :-

:इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सोहसराय थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए डकैती की घटना का उद्भेदन किया है। सोहसराय थाना क्षेत्र में 10 जुलाई, 2024 की रात हुई एक सनसनीखेज डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में पुलिस ने डकैती में लूटे गए सामान, अवैध अस्त्र-शस्त्र और डकैती में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद की है। प्रेस वार्ता कर एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि 10 जुलाई की रात सोहसराय थाना क्षेत्र में एक घर में डकैती की घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ गुप्तचर जानकारी के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह सहित 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डकैती में लूटे गए 8,80,000 रुपये, 179 ग्राम ठोस सोना, 3 किलो 700 ग्राम ठोस चांदी, डकैती में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, दो देशी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने सोहसराय के अलावा बिहार थाना क्षेत्र में मुरौरा और अन्य थानों में भी डकैती की वारदातों को स्वीकार किया है।

बाइट।अशोक मिश्रा एसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

l

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें