क्षेत्र का विकास ही मेरा दायित्व, लोगों का स्नेह ही मेरी ताकत है- पप्पू यादव!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कूंदन सिंह बांका

सदम से की जायेगी विक्रमशीला ट्रेन को बांका से चलाने की मांग,

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो सरकार नहीं। वर्तमान राज्य व केंद्र की सरकार ने बिहार की जनता का सपना चकनाचूर कर दिया है। बिहार का विकास निचले पायदान पर है। जबकि बिहार के मुखिया 2005 से ही विशेष राज्य का दर्जा दिलाये जाने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके आज तक वे बिहार को ना तो विशेष राज्य का दर्जा दिला सके और ना ही विशेष पैकेज ही हासिल कर सके। अपने एक दिवसीय दौरे पर ढाकामोड पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार के 30 सांसद की बदौलत केंद्र की सरकार टिकी है। बावजूद इसके बिहार के साथ सैतेला व्यवहार हो रहा है। जिससे यहां के युवा व महिलाओं को उनका हक व सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कोसी-सीमांचल सहित बिहार के युवा रोजगार की तलाश में अन्य प्रांतों में भटक रहे हैं। यहां रोजगार की समुचित सुविधा नहीं रहने से हर साल दो करोड युवा पलायन कर रहे हैं। बांका में दस हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए बनने वाले मेगा पावर प्लांट को भी आज तक स्वीकृति नहीं मिल सकी। ये सभी मुद्दा भी सदन में उठाई जायेगी। इसके अलावे विक्रमशीला ट्रेन को बांका से चलाई जाने की भी मांग की जायेगी। जिससे बांका के लोगों की सुविधा बढने के साथ ही उन्हें परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता से उपर कोई सरकार नहीं है। बिहार का स्वाभिमान व अभिमान नहीं बचेगा तो आने वाली पीढि का विकास नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बांका जिले को आज भी विकास की जरूरत है। इससे पूर्व उन्होंने अमर शहीद सतीश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत अमर है और अमर रहेगा। इसके बाद वे झारखंड गोड्डा के पूर्व विधाक संजय प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भरोसे से लोगों ने मुझे प्यार व स्नेह दिया है। इसके लिए मैं जनता का ऋणि हूं। क्षेत्र का विकास ही मेरा दायित्व है और जनता का स्नेह ही मेरी ताकत है। बांका बिहार एवं झारखंड का बार्डर इलाका है। जिससे इसके विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। इस मौके पर गोड्डा के पूर्व विधायक संयज प्रसाद यादव, पूर्व चेयर मेन कल्पना देवी, मुखिया दिलिप यादव, सहित सैकडों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें