मुखिया प्रतिनिधि को बदमाशों ने सामने से दी गोली मारकर हत्या की धमकी!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

:नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि त्रिलोक कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है।इस धमकी के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस संबंध में त्रिलोक कुमार ने बताया कि वे रोजाना की तरह दो लोगों के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर अपने गांव बिसकुरवा से बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तभी रास्ते में कैलू यादव ने उन्हें रोक लिया और गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद त्रिलोक कुमार ने घबराकर तुरंत बिहार थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर गश्ती गाड़ी भेजी और मामले की पुष्टि की। त्रिलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने परिवार पर जान पर खतरा है।
गौरतलब है कि त्रिलोक कुमार की पत्नी सोनाली मुरौरा पंचायत की मुखिया हैं। इससे पहले भी त्रिलोक कुमार और कैलू यादव के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइट।त्रिलोक कुमार मुखिया प्रतिनिधि

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें