रिपोर्ट – कूंदन सिंह बांका!
श्रावणी मेला के दौरान विधि व्यवस्था संधारण, कावड़ियों की सुविधा, सुगम यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण इत्यादि पहलुओं को लेकर रविवार को जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल कुमार एवं एसपी, डॉक्टर सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग अबरखा धर्मशाला के पास किया। श्रावणी मेला 2024 की शुरुआत 22 .07. 2024 से 19.08. 2024 तक के लिए विधि व्यवस्था संधारण हेतु वरीय दंडाधिकारी/दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल, लाठी बल, गृह रक्षक, महिला बल एवं सादे लिबास में बलों एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सभी संवेदनशील स्थानों एवं मार्गों पर की जाएगी। यातायात एवं अत्यधिक भीड़ के दबाव के स्थानों पर बैरिकेडिंग, ड्रॉपगेट इत्यादि की व्यवस्था संबंधित अंचल अधिकारी कराएंगे इसके साथ साथ प्रत्येक सोमवारी के समय अत्यधिक भीड़ के दबाव के बिंदुओं पर भीड़ को रेगुलेट करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेवारी संबंधित अंचलाधिकारी की होगी। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष, कटोरिया का दूरभाष संख्या-06425-250316 देते हुए वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं जनप्रतिनिधि को किसी प्रकार की जानकारी, सहायता एवं समस्या आदि की जानकारी देने की बात कही गई। उनके द्वारा कहा गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सभी समस्याओं का निष्पादन संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर किया जाएगा। अंचल अधिकारी को कल तक सभी दुकानों का निबंधन करने का निर्देश दिया गया। सभी दुकानों में रेट चार्ट एवं डस्टबिन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, बांका लगातार छापामारी के माध्यम से दुकानों में बिक रही सामानों की जांच करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दुकान में बसी या खराब खाना कावड़िया श्रद्धालुओं को न दिया जाए।
सफाई व्यवस्था कांवरिया पथ से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों के कांवरिया मार्ग में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना करेंगे। जहां से सफाई व्यवस्था मजदूरों की प्रतिनियुक्ति इत्यादि कार्यों का अनुश्रवण किया जा सके। साफ-सफाई हेतु छोटा मैजिक को स्वच्छता रथ का स्वरूप देकर उपयोग में लाएंगे। स्वच्छता हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से संबंध स्थापित कर ब्लीचिंग पाउडर आदि की भी व्यवस्था कर लेंगे। सिविल सर्जन, बांका समय-समय पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे एवं सफाई व्यवस्था में यदि किसी प्रकार की कमी हो तो उसे अपने स्तर से दूर करना सुनिश्चित करेंगे । संबंधित अंचलाधिकारी कावड़िया पथ पर लगने वाले सभी दुकानों में डस्टबिन एवं अग्निकांड से निपटने हेतु पर्याप्त मात्रा में बालू रखवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही डस्टबिन में दिन भर में पड़े कूड़े को रात में सुरक्षित जगह पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
चिकित्सा व्यवस्था श्रावणी मेला में निर्धारित स्थलों पर कांवरिया यात्रियों की चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करने हेतु सिविल सर्जन, बांका पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन, बांका यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी रोगियों का विवरण लेखा पणजी में संधारित किया जाए। सभी रोगियों में रोगी कल्याण समिति के नियमों के अनुसार पंजीकरण शुल्क लेंगे। शेष चिकित्सा सुविधा निशुल्क होगी। सिविल सर्जन नियंत्रण कक्ष हेतु एंबुलेंस की व्यवस्था करेंगे। ड्रग इंस्पेक्टर प्रतिदिन मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अवैध दवा विक्रेताओं एवं अवैध दवा की बिक्री की जांच करते हुए दैनिक प्रतिवेदन प्रतिदिन नियंत्रण कक्ष एवं सिविल सर्जन, बांका को उपलब्ध कराएंगे। कावड़िया पथ पर नीम हकीम द्वारा भी स्टॉल लगाकर कावड़िया श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार करने की सूचना मिलती है। सिविल सर्जन बांका इस पर सतत निगरानी रखेंगे एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के माध्यम से इस पर रोकथाम लगवाना सुनिश्चित करेंगे। ड्रग इंस्पेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि एक्सपायर दवा का उपयोग किसी भी परिस्थिति में नहीं हो। धौरी से दुम्मा रूट पर 16 एवं जगदीशपुर से भलजोर रूट पर 8 अस्थाई चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विद्युत व्यवस्था कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका एवं अमरपुर संपूर्ण कांवरिया मार्ग में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। संपूर्ण कांवरिया पथ में ढीले एवं नंगे तारों पर विशेष नजर रखेंगे ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो। सभी नंगे एवं लटकते तारों को ठीक करना सुनिश्चित करेंगे। कांवरिया पथ से गुजरने वाले अधिक ऊंचाई वाले बसों को देखते हुए पोल के तारों की जांच कर लेंगे एवं आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
अग्निशमन दस्ता जिला नियंत्रण कक्ष, कटोरिया/उप नियंत्रण, जिलेबिया मोड़ हेतु 1-1 फायर ब्रिगेड की प्रतिनियुक्ति संपूर्ण श्रावणी मेला अवधि के लिए प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी, बांका करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संपूर्ण कावड़िया पथ में अवस्थित पंडालों/ होटलों/ भोजनालयों की जांच कर फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु सभी दुकानदारों को निर्देशित करेंगे।
कावड़िया पथ कच्ची कांवरिया पथ पर पैदल चलने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बांका द्वारा संपूर्ण कांवरिया पथ में गंगा नदी का महीन बालू बिछवाया गया है। नया एवं पुराना कांवरिया पथ, जहां-जहां एक दूसरे को क्रॉस करता है, वहां-वहां कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बांका साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि कांवरिया श्रद्धालु नए कांवरिया पथ से ही परिभ्रमण कर सके।
श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरिया पथ पर लगाए जाने वाले दुकानों में बाल मजदूरों को रखकर उनसे कार्य लिया जाता है जो बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के उल्लंघन का घोतक है। अतः श्रम अधीक्षक, बांका सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परिस्थिति में दुकानों में बाल मजदूर कार्य नहीं करें। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
सड़क मार्ग द्वारा वाहनों से जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं के वाहनों को ठहराने हेतु बांका जिला अंतर्गत 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
संपूर्ण कांवरिया पथ में विधि व्यवस्था संधारण हेतु 15 अस्थाई थानों का निर्माण किया गया है। सभी अस्थाई थाना के थानाध्यक्षों की यह जवाबदेही होगी कि कांवरिया पथ पर किसी तरह का अपराधिक घटना घटित होती है या कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो अस्थाई थानों के पदाधिकारी एवं कर्मी त्वरित कार्रवाई करेंगे।
जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका के द्वारा कांवरिया पथ में चिन्हित ब्लैक पॉइंट/दुर्घटना प्रबल जोन में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखेंगे एवं राजस्व शाखा इन क्षेत्रों में अतिरिक्त जनरेटर लगाने की व्यवस्था करेंगे।
वाइट– डीएम/एसपी