रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहर गांव से सटे भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जमुनी नदी के पानी में एक अज्ञात युवक का शव उपलाता हुआ करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने देखा। देखते ही देखते शव देखे जाने की बात की चारों तरफ जंगल की आग की तरह फैलने लगी और सनसनी का माहौल बन गया। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने हरलाखी थाना पुलिस को दी। हालांकि जमुनी नदी के पानी में युवक का उपलाता हुआ शव की सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। जनकारी के अनुसार भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 287/24 के पास की घटाना बताई जा रही है। जबकि घटना की सूचना हरलाखी पुलिस को देने के बावजूद भी खबर लिखे जाने तक वे मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। खबर प्रेषण तक नदी के पानी में ही युवक का शव यथावत है। हालांकि अज्ञात युवक का शव मिलने की चर्चा चारों तरफ सुर्खियों में बना हुई है। इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी से पुछे जाने पर उन्होंने बताया है कि देख लेते हैं। ऐसे में ये कहना ग़लत नहीं होगा की जमुनी नदी की पानी में उपला रहा शव मानवीय संवेदना पर करारा तमाचा कहा जा सकता है।




