प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बिजली मिस्त्री की मौत परिजनों में माचा कोहराम
बेगूसराय में एक बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत हो गई है दरअसल बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव में एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान राजौडा गांव निवासी हरिलाल तांती के पुत्र के अमरजीत तांती के रुप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली मिस्त्री जर्जर तार ठीक कर रहा था तभी करंट आ गया जिससे वह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह मौत हुई है। बिजली मिस्त्री के द्वारा जर्जर बिजली की तार को ठीक कर रहा था इसी दौरान बिजली की तार में विजली का करंट आ गया जिसके कारण उसका पूरा शरीर करंट लगने से झुलस गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बिजली मिस्त्री के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना आक्रोशित लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ बिजली ऑफिस पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की गई।
बाइट- टून टुन सिंह, पूर्व मुखिया
बाइट- अमरेश कुमार, छात्र नेता




