ताजिया जुलुस के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन वायर के चपेट में आने से डेढ़ दर्जन लोग झूलसे, कई की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत पिपरा बिजवाड पंचायत में बुधवार को ताजिया जुलूस ले जाने के दौरान करीब 16 लोग हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में गये। स्थानीय लोगों के सहयोग व पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल जरूरी इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया। घायलों के प्राथमिक इलाज के बाद 08 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों के अस्पताल पहुंचते हीं सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अगुआई में वरीय चिकित्सक डॉ जितेंद्र प्रसाद, अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार द्वारा घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया की समुचित उपचार के बाद सभी घायलों के सेहत अब सामान्य बनी हुई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पलासी पीएचसी में भी इलाजरत सभी मरीजों की हालात भी सामान्य होने के बाद सभी अपने घर लौट चुके हैं। मौके पर सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि इस घटना में करीब 16 लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है। घटना कैसे घटी है इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
बाइट – अनिकेत कुमार, सदर एसडीओ, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment