रिपोर्ट – राजीव रंजन!
मधेपुरा पुलिस ने 5 घंटे के भीतर अपहृत छात्र को किया सकुशल बरामद, कांड में शामिल दो नाबालिग गिरफ्त में, कईयों से हो रही है पूछताछ
बड़ी खबर मधेपुरा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र से अपहृत छात्र को पुलिस ने सूचना मिलने के 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है और इस कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस गहन तफ्तीश में जुटि हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा बाबू प्रणय मधेपुरा आया था जो कि लापता हो गया और कुछ ही देर बाद उनके भाई रोहित कुमार को फोन पर 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी प्रवेंद्र भारती, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार, गम्हरिया थाना अध्यक्ष एवं टेक्निकल टीम द्वारा संयुक्त रूप से अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक अनुसंधान के क्रम में इस कांड में अलग अलग पहलू सामने आये। हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लड़को को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली इस कांड को एक योजना के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये नाबालिग दीपक और विवेक ने पूछताछ के दौरान बताया कि बाबू प्रणय के परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया और इसे अपहरण का रूप दिया गया। एसपी ने बताया कि गठित टीम के द्वारा अपहृत छात्र बाबू प्रणय को सुखासन रोड से सकुशल बरामद किया गया। वही कांड में शामिल दोनों नाबालिग लड़कों को जुबिनायिल जस्टिस एक्ट के तहत निरुद्ध किया जायेगा। इस कांड में पुलिस गहनता से आगे की तफ्तीश में जुटि हुई है। इस पूरी घटना के सूत्रधार तथा अन्य शामिल लोगों को चिन्हित कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सुनिए विस्तार से क्या कुछ बता रहे हैं मधेपुरा एसपी संदीप सिंह…
बाइट : संदीप सिंह, एसपी, मधेपुरा




